देशराज कॉलोनी निवासी वेस्ट कपड़ों के कारोबारी ने दो युवकों की धमकियों से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सहित अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में देसराज कॉलोनी निवासी करूणा ने बताया कि उसके पति रजनीश(42) का वधावाराम कॉलोनी में वेस्ट कपड़ों का कारोबार है। रजनीश के गोदाम से सोनू नामक एक युवक ने करीब 4 लाख रुपयों का माल उधार में लिया था। जिस माल के रुपये मांगने पर अक्सर वो रजनीश को आज-कल, आज-कल का बहाना लगा कर टाल देते थे। जब रजनीश ने काफी जरूरत पड़ने पर सोनू से दबाव डाल कर रुपये मांगे, तो सोनू ने उसके दोस्त पवन के साथ मिलकर उससे फोन पर धमकी दी। धमकी में आरोपियों ने रुपये मांगने पर किसी भी तरह की अनहोनी करने व उसके बेटे के अपहरण की धमकी दी। जिससे आहत होकर रजनीश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो बच्चों का पिता था।