फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.90 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए वन ने स्काई लार्क रिसोर्ट के सामने फ्लाईओवर के नीचे वीरवार रात को नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 1.80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की तलाशी ड्यूटी मलिस्ट्रेट नायब तहसीलदार के सामने ली गई। सीआईए ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस नशा तस्करी के आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया है और उसे कहां इसको बेचना था। पिछले साल में पानीपत से लगभग 6 करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इससे पहले पिछले साल दो महिलाओं को टोल प्लाजा के पास से चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। इनमें एक नाइजीरिया की महिला भी शामिल थी। दिसंबर माह भी 53 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

सीआईए वन ने हेरोइन तस्करी के आरोप में सोमपाल पुत्र पहल सिंह निवासी गांव हिंगो खेड़ी, कैराना जिला शामली को गिरफ्तार किया है। सीआई ए की टीम वीरवार देर रात को तहसील कैंप में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि एक युवक स्काई लार्क रिसोई के नीचे नीले रंग की प्लास्टिक की थैली लिए खड़ा है। शक है कि उसमें मादक पदार्थ हो सकता है। इसी सूचना पर सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते हुए युवक वहां से निकलने का प्रयास करने गला। पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेना चाही तो युवक ने कहा कि वो अपनी तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने देगा। पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का तोल किया गया तो उसकी मात्रा 360 ग्राम मिली। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इतनी मात्रा की हेरोइन की कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये है। सीआईए ने तुरंत आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 7 दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं कि उसको किसी ये खेप देनी थी। ये पूरा गिरोह कहां से कहां चल रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुणे से लेकर आया था हेरोइन-
तस्कर सोमपाल ने बताया कि उसको किसी ने फोन कर पुणे बुलाया था। पूर्ण में एक व्यक्ति ने उसे ये पॉलीथीन दी थी। उसको कहा गया था कि ये पॉलीथीन उसको पानीपत में स्काई लार्क रिसोर्ट तक पहुंचानी है। उसको डिलीवरी पहुंचाने के 80 हजार रुपये मिलने थे। इससे पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन

ऐसे चलता है नशे का कारोबार-
हेरोइन तस्करी के मुख्य आरोपी नाइजीरिया व नई दिल्ली में बैठे है। पुलिस ने पहले जो तस्कर पकड़े थे। उन्होंने बताया था कि वो नाइजीरिया से नेपाल के रास्ते भारत में हेरोइन भेजते हैं। इसके बाद दिल्ली में बैठे नाइजीरिया के मादक पदार्थ तस्कर खेप को अपने पास रखते हैं। यहां से किसी महिला या युवक को हेरोइन की डिलीवरी के लिए तैयार किया जाता है। यहां पर पानीपत के रास्ते हेरोइन पंजाब के विभिन्न स्थानों में पहुंची है। खासतौर पर इसको यूनिवर्सिटियों में पहुंचाया जाता है। महिलाओं पर कोई शक नहीं करता। इसलिए इनको इस काम में शामिल किया जाता है।
फरवरी में नाइजीरिया की महिला हुई गिरफ्तार-
टोल प्लाजा के पास फरीदपुर मोड़ पर पुलिस ने नाइजीरिया की महिला को 2 करोड़ रुपये की कीमत की 425 ग्राम हेरोइन (चीटा) सहित गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से हेरोइन के छह लड्डू बरामद हुए थे। वे ये हेरोइन पंजाब के लुधियाना से दिल्ली के विकासपुरी ले जा रही थी। पुलिस ने छह फरवरी 2019 को भी टोल प्लाजा के पास दिल्ली की नेहा नामक युवती को डेढ़ करोड़ की 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।
करेंगे पूछताछ: एसपी
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि उन्होंने हेरोइन तस्करी करने वाले कई तस्करों को पकड़ा है। इनका पूरा जाल है। पुलिस गिरोह की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से विभिन्न पहलुुओं पर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भी हमने दो महिलाओं को मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें