जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शिकायत में श्यामलाल निवासी चुलकाना ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजपाल व पड़ौसी रमेश सिवाह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों बाईक पर शाम को करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी कर वापस आ रहे थे तथा वह दूसरी बाईक पर था। मच्छरौली के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही कार ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे वो दोनों बाईक से गिर गए। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने श्यामलाल की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।