फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे चालक से कार छीनकर भागे बदमाश, सीमा के चक्कर में उलझी दो जिलों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर करहंस गांव के एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश कार छीनकर फरार हो गए। वह दिल्ली से समालखा की तरफ आ रहा था। सूचना मिलने के बाद समालखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पूछताछ करने पर एरिया गन्नौर का निकला। वहीं, गन्नौर पुलिस घटना को समालखा एरिया की बता रही है।
विज्ञापन

शहर के कालीरमन पाना के सचिन ने बताया कि उसकी असेंट कार पर करहंस गांव का सुरेंद्र चालक है। शनिवार को किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। वापस आते वक्त गन्नौर के चिरस्मी गांव में अपने दोस्त से मिलने के लिए चला गया था। वहां देर होने के बाद लेट नाइट समालखा के लिए चला तो हल्दाना के नजदीक वह कार को साइड में खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान गन्नौर की तरफ से बाइक सवार बदमाश कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कार में मोबाइल व पर्स रखा था, जिसमें करीब चार हजार रुपये थे। पीड़ित के मुताबिक पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी, फिलहाल मोबाइल की लोकेशन निकलवाई जा रही है, ताकि ये पता चला सके कि घटनास्थल गन्नौर का है या फिर समालखा का।
घटना गन्नौर एरिया में हुई: एसएचओ
एसएचाओ समालखा प्रवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को मध्यरात्रि कार छीनकर ले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो वारदात गन्नौर की सामने आई। गन्नौर पुलिस मामले में तफ्तीश करेगी। वहीं, गन्नौर के एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल हल्दाना के नजदीक साईं पंप के पास की है जोकि समालखा एरिया में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें