फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में वाहनों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला पुलिस ने वाहनों की विशेष चेकिंग के लिए एक अभियान मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस अभियान के दायरे में केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पुलिस कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पुलिस थानों, चौकियों, कार्यालयों और पुलिस लाइन परिसर में भी वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को उसके पद, प्रभाव या पहचान के आधार पर नियमों से कोई छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके साथ अपराधों की रोकथाम करना और आमजन की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन ने पानीपत के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट व एचएसआरपी सुनिश्चित करें। वे ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर रहेगी विशेष नजर
बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहन।
-हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बिना दौड़ने वाली गाड़ियां।
-खिड़कियों और शीशों पर निर्धारित मानकों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म या प्रतिबंधित काली जाली का प्रयोग करने वाले वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें