फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे और उल्टे झाड़ू उठा निगम कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Panipat
विज्ञापन
मांगों के पूरा न होने के विरोध में मंगलवार को निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ काले झंडे दिखाते हुए और उल्टे झाडू़ उठाते हुए विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 24 और 25 अगस्त को सभी निगमों, परिषदों, पालिकाओं में कर्मचारी सुबह 9 से 5 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद 27 अगस्त को प्रत्येक कर्मचारी छुट्टी लेकर विभाग के काम को बंद करने का काम करेगा। अगर सरकार इसके बाद भी कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं हुई तो संघ द्वारा अनिश्चितकाल के लिए काम छोड़ हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके लिए शासन-प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम का पूरा कामकाज ठप रहा। नागरिक सुविधा केंद्र पर बनने वाले परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र तक के लिए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, पालिका बाजार निगम कार्यालय की संपत्ति कर शाखा में भी लोग बिना काम करवाए ही वापस लौट गए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय वायदा करके सत्ता में आई थी कि सरकार बनाओ आते ही पहली कलम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे और ठेकेदारी को जड़ से खत्म करेंगे। सरकार बने सात साल हो चुके हैं। पर एक भी कच्चा कर्मचारी पक्का नहीं किया गया और किसी भी विभाग का ठेका समाप्त नहीं हुआ। इसलिए कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। जिसको लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने कर्मचारियों को सरकार के साथ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार कर लिया है। जिसके चलते मंगलवार को सभी कर्मचारी काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के बाजारों में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर रोष प्रकट करने पहुंचे हैं। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता सुभाष चंडालिया ने की। मंच संचालन उपप्रधान बलराज ने किया। इस मौके पर फायर प्रधान रणबीर नांदल, लिपिक, माली, बेलदार, सेवादार, फायरमैन, ड्राईवरो सहित सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें