फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में जुटा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस गर्मियों में बिजली निगम सभी अभियान और कार्यक्रम छोड़कर केवल जिले की बिजली आपूर्ति संभालने में लगा है। इस वर्ष जिले में 30 लाख यूनिट मांग बढ़ गई, जिसे पूरा करना चुनौती साबित हो रहा है। जिले में इस साल बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली लोड अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम की टीम दिन रात बिजली आपूर्ति पूरी करने और फॉल्ट दूर करने में लगी है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया में भी लाइन लॉस होने के कारण बिजली निगम की ओर से सप्लाई पूरी नहीं पहुंच पा रही है। इससे बिजली निगम को घाटा तो हो ही रहा है, साथ में बिजली की किल्लत भी हो रही है।
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस साल पिछले साल की गर्मी से 30 लाख यूनिट बिजली बढ़ गई है। जिसे पूरा करने के लिए बिजली निगम को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। बिजली निगम के एसई धर्मवीर छिक्कारा पांच लाख यूनिट बढ़ाने में लगे हैं, जिससे समस्या का समाधान हो सके। एसई का कहना है कि बिजली निगम की टीम सभी कार्य छोड़कर केवल बिजली आपूर्ति पूरी करने में लगी हैं। पिछले साल से लगभग 30 लाख यूनिट बिजली की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें