जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं, ये राहत की बात है, लेकिन कोरोना से लगातार हो रही मौतें अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई। दो दिन में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जन सेवा दल ने शनिवार को 9 शवों का शिवपुरी में कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया है। बाकी शवों का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस माह कोरोना से 137 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर इस माह अब तक कोरोना के नए लगभग 8 हजार केस आए हैं। इनमें से 897 परिवारों के लगभग 4 हजार लोग संक्रमित हैं। शनिवार को कोरोना के नए 417 केस आए हैं, जबकि 564 लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की है। नए मिले अधिकतम रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है ।
शनिवार को 2812 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शनिवार को जिले में 2812 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 887 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 1153 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 772 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले में 1 लाख 37 हजार लोग कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि 29 हजार का कोर्स पूरा हो चुका है।
जिले को कोरोना मीटर
कुल केस- 28700
अब तक ठीक हुए- 266219
कोरोना से मौत-378
कोरोना के एक्टिव केस- 5424
कितने लोगों ने कराई जांच- 274921
शनिवार को नए मिले केस- 417
शनिवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 564
शनिवार को कोरोना से मौत- 12
इनकी हुई संक्रमण से मौत
साईं बाबा चौक निवासी 50 वर्षीय सौरव सिंगला
मतलौडा निवासी 62 वर्षीय राजरानी
सब्जी मंडी निवासी 60 वर्षीय श्यामलाल
शहर की 62 साल की विद्यावति की मौत।
सेक्टर-12 निवासी 82 वर्षीय रामलाल नारंग
पालीवाल नगर निवासी 48 वर्षीय मनीषा
नौल्था गांव निवासी 77 वर्षीय धज्जाराम
शहर निवासी 60 वर्षीय सिंगराम
शहर निवासी 41 वर्षीय राजेश
काबड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश
कप्तान नगर निवासी 65 वर्षीय महेंद्र
कोरोना से मौत का आंकड़ा चिंताजनक, स्थिति को हल्के में न लें : डॉ. कादियान
कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ये चिंताजनक है। लोगों से अपील है कि वे स्थिति को समझें और गंभीरता से लें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सरकार अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रही है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन