सनौली। सनौली खुर्द गांव में खंड कार्यालय के साथ लगती मैन फिरनी गली में बारिश होते ही निकासी न होने के कारण दूषित पानी गलियों में जमा हो जाता है। इसके लिए ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। गलियों में भरे दूषित पानी के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
ग्रामीण सुरेश, पवन, प्रजापत, मोनू, नीरज, सतबीर, सुखबीर, राजेश, सुनील व सुमित ने बताया कि बारिश के होते ही गांव की मैन फिरनी पर दूषित पानी जमा हो जाता है। कई बार ग्रामीणोंं द्वारा सफाई करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों के घरों में दूषित पानी के जमा होने से लोगों का जीवन नरक के समान हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी केवल अधिकारियों के आश्वासन ही मिल पा रहे हैं। ग्राम सचिव जितेंद्र व सरपंच संजय त्यागी का कहना है कि जल्द ही दूषित पानी निकासी की समस्या हल कराया जाएगा। संवाद