लाडवा। भारत विकास परिषद की ओर से संवत् 2083 की चुनावी सभा बुलाई गई। चुनाव अधिकारी डॉ. अमृत पाल के नेतृत्व में अध्यक्ष, सचिव व वित्त सचिव का चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजीव आर्य को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजीव मंगला सचिव व रूमित गर्ग को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा। राज्य कार्यकारिणी से अनिल अरोड़ा पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे। उच्च पदाधिकारी अमन गोयल ने कहा कि भाविप समाजहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सदस्यों के सहयोग से परिषद ने बेहतर कार्य किए। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव आर्य ने सबका आभार जताते हुए जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आश्वासन दिया।