फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टांगरी बांध की सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित टांगरी बांध पर सड़क की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पांच करोड़ की लागत से टांगरी बांध की कंडम सड़क का निर्माण किया जाएगा। लगभग सात किमी लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने तुरंत प्रभाव से शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

इस कार्य की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की भी जिम्मेदारी लगाई गई है ताकि सड़क को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से तैयार किया जा सके। इस सड़क के तैयार होने से टांगरी बांध किनारे बस दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों को फायदा होगा जोकि मौजूदा समय में हिचकोले खाते हुए सड़क से गुजरते थे और टूटी सड़क के कारण प्रशासन को कोसते थे।
बाढ़ के दौरान बिगड़े थे हालात : सितंबर माह में टांगरी नदी में पानी आने से दर्जनों कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया था। लोगों को टांगरी बांध किनारे सड़क पर ही रातें गुजारनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें