पानीपत। बस स्टैंड के गेट नंबर-2 का खुला रास्ता, बाहर आती हुई बस।
- फोटो : Panipat
पानीपत। बस डिपो पर लगे दूसरे गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे अब शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। डिपो के दूसरे गेट निर्माण कार्य के चलते डिपो में अंदर जाने और बाहर आने वाली बसें एक ही गेट से आवागमन कर रहीं थी। इसकी वजह से शहर में रोज दो से तीन किलोमीटर पर जाम लग रहा था।
डिपो के गेट नंबर-2 निर्माण के बाद अब बसें प्रवेश गेट से अंदर आती हैं और सवारियों को बैठाने के बाद पहले की तरह दूसरे गेट से बाहर आ रही हैं, जिससे जाम नहीं लगा रहा है। इससे पहले बस डिपो से बरसत रोड तक रोज दो से तीन किलोमीटर तक का जाम लगा रहता था। चंडीगढ़-करनाल से आने वाले वाहन चालकों को दो से तीन किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा लग रहा था। सिविल अस्पताल में आने वाले यात्रियों को भी जाम का सामना करना पड़ता था वहीं जाम की वजह से एंबुलेंस तक फंस जाती थी।