फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में रविवार को पानीपत कांग्रेस शहर की ओर से प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का अपमान आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किए जाने के बावजूद भाजपा के किसी बड़े नेता की ओर से अब तक स्पष्ट बयान नहीं आया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही, जिन लोगों को इस मामले में दोषी माना जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पार्टी से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से भी मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें