झूलन महोत्सव पर बांके बिहारी मंदिर में सजे कृष्ण औैर राधा। समिति
पानीपत। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को तीज पर झूलन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु को देखकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों के आंसू छलक पड़े। प्रभु का इतना अद्भुत शृंगार को देखकर सभी भक्त भाव-विभोर हो गए। तीज पर आयोजित झूलन महोत्सव में मंदिर को हरियाली के आकर्षक तरीकों से सजाया गया था। साथ ही मंदिर में प्रभु को भी 10 से 15 प्रकार के फूलों से दरबार को सजाया गया था। प्रभु के दर्शन के लिए सुबह ही भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिली। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर सांवरे के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
इस दाैरान प्रभु के भजनों पर कई भक्त थिरकते भी नजर आए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा तीज पर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष झूले का भी प्रबंध किया गया था। मंदिर सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि तीज पर मंदिर में झूलन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर प्रभु के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की। साथ ही सभी ने परिवार के साथ मिलकर प्रभु को झुला झुलाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से मंदिर में तैयारियां की जा रही थी। कार्यक्रम के लिए मंदिर को भी बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया। साथ ही प्रभु के मनमोहक श्रृंगार ने भी भक्तों को अपना आकर्षण का केंद्र बनाया।