पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियोंं को निर्देश दिए हैं कि थाने पर पहुंचने वाले सभी फरियादियों की शिकायत की जांच कर तुंरत कार्रवाई की जाए।
महिला संबंधित अपराध में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्रों में गश्त करें।
रविवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने सख्त निर्देश दिए की दर्ज मामले की जांच बेवजह लंबित न रखी जाए। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच करें। आदतन अपराधियों पर विशेष रूप से नजर रखें।