फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले पूरे दस्तावेज, मोबाइल नंबर भी बंद, अब होगा फिजिकल सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना में योग्य आवेदकों को लाभ देने की निगम की चुनौती अब शुगर मिल ने स्वीकार ली है। जो काम नगर निगम नहीं कर सकता, उसे शुगर मिल की टीम करने में जुट गई है। मिल की सात सदस्यीय टीम नगर निगम में पहुंचकर आवेदकों को डाटा खंगाल रही है। हालांकि इसमें मिल कर्मचारियों के सामने कई कठिनाइयां जरूर आ रही हैं लेकिन फिर भी मिल कर्मचारी इन बाधाओं को पार करने पर जुटे हैं।
विज्ञापन

शुगर मिल की टीम ने नगर निगम की टीम को जो डाटा लिया है, उसमें अधूरे कागजात मिल रहे हैैं। सालों से पहले जो संपर्क नंबर आवेदकों की ओर से दिया गया था वे भी बंद मिल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के असल योग्य आवेदकों तक पहुंचा अब मिल के लिए चुनौती बन गया है। इसके बाद अब मिल की ओर से निगम के साथ इनका फिजिकल वेरिफकेशन करवाया जाएगा। इससे ये ज्ञात होगा कि क्या अब भी वे आवेदनकर्ता उसी जगह पर रहते हैं। या वहां से स्थानांतरित हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घटकों के रिकार्ड के लिए शुगर मिल कर्मचारी सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जुटे रहे। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने इस काम को काफी उलझा कर रखा है। इनके डाटा को अगर सही तरीके से रखा होता तो आज इनको खोजने की आवश्यकता न होती। अब उन्हें हर फाइल में पूरी जानकारी दोबारा तलाशनी पड़ रही है। इसके अलावा निगम और योजना के अनुरूप बनाए गए नियमों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि असल आवेदकों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

वर्जन-
चुनौती पर खरी उतरी टीम : एमडी
शुगर मिल की टीम अपनी चुनौती पर खरी उतर रही है। इसके लिए कर्मचारी योजना से संबंधित पूरा रिकार्ड निकाल रहे हैं। असल लाभार्थियों को खोजने का मिल को दिया टॉस्क जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अगर इस काम में निगम अधिकारी भी सहयोग करें तो इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें