मतलौडा। मतलौडा के शेरा गांव में एसडीएम आईटीआई में लगे गेंहू की जांच करते सीएम फलाईंग के अधिकारी।
- फोटो : Panipat
मतलौडा। गांव शेरा स्थित एसडीएम आईटीआई सेंटर के प्रांगण में गेहूं का स्टॉफ रखे होने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छापा मारा। उन्हें सूचना मिली थी कि एक निजी कंपनी गेहूं खरीदकर मार्केेट फीस की चोरी कर रही है। मौके पर 1500 क्विंटल गेहूं पाया गया। हालांकि यह गेहूं एक सीड्स कपंनी का पाया गया। बताते हैं कि इस पर मार्केट फीस नहीं लगती है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मार्केट फीस की चोरी कर मंडी से बाहर गांव शेरा में एक निजी आईटीआई संस्थान में गेहूं खरीदा और बेचा जा रहा है। जिस पर बुधवार को चेकिंग की गई। मौके पर 1500 क्विंटल गेहूं पाया गया। आईटीआई संस्थान के मालिक ने बताया कि यह गेहूं ओंकार सीड्स कंपनी का है। उड़नदस्ते ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी ओर से कहा गया कि पहले पड़ताल की जाएगी, इस दौरान अगर कोई कमी पाई गई तो कार्रवाई होगी।
मार्केट कमेटी के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि एसडीएम आईटीआई में रखा 1500 क्विंटल गेहूं ओकार सीड्स कंपनी का है। उनकी ओर से मार्केट फीस की चोरी नहीं की गई है। उनसे शपथपत्र प्राप्त हुआ कि अगर कोई गलती पाई गई तो इसके जिम्मेदार वे खुद होंगे। अगर बीज के लिए गेहूं खरीदा जाता है तो मार्केट फीस नहीं लगती है।
मतलौडा। मतलौडा के शेरा गांव में एसडीएम आईटीआई में लगे गेंहू की जांच करते सीएम फलाईंग के अधिकारी।- फोटो : Panipat