फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में सीएम फ्लाइंग की रेड, भरवाए सेंपल, जांच के लए भेजे पंचकूला लैब

विज्ञापन
पानीपत। जांच करती हुई सीएम फ्लाइंग की टीम व साथ में मौजूद अन्य कर्मी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर के पास स्थित एसएन राइस मिल में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान चावल के दो सैंपल लिए गए। टीम ने सैंपलों को जांच के लिए पंचकूला लैब भिजवा दिया है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बाजार में प्लास्टिक चावल भी आ रहा है। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग के पीडीएस के तहत दिए जाने वाले चावल में भी गड़बड़ी की आशंका के चलते राइस मिल की जांच की गई है। वहीं, एफसीआई, फूड कॉरपोरेशन ऑॅफ इंडिया की ओर से दिए जाने वाले एक विशेष पोषक फोर्टिफाइड राइस की मात्रा इस चावल में है या नहीं की भी जांच के लिए सेंपल लिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल सरकार की ओर से प्राइवेट और सरकारी मिलों को दिया जाता है। इसकी एक प्रतिशत मात्रा चावल में मिलाई जाती है, ताकि इसको खाने वालों को पूरा पोषण मिल सके और खास तौर पर बच्चे कुपोषण का शिकार न हों। इस चावल को एक सौ किलो में एक किलो मिलाकर भेजा जाता है। इसे मिल की ओर से ही खरीदा जाता है। वहीं, सरकारी निर्देशों पर ही इस चावल की बिक्री या अन्य चावल में मिक्सिंग की प्रक्रिया चलती है। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम से सब इंस्पेक्टर दिलावर सिंह और एएसआई राज सिंह शामिल रहे। इनके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम के सदस्य भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

चावल के स्टॉक और पैकिंग पर जांच महत्वपूर्ण तिथियां
सीएम फ्लाइंग की टीम ने राइस मिल में चावल के लगे स्टॉक और खुले चावल की हो रही पैकिंग के दौरान इनके कट्टों पर चावल की पैकिंग और एक्सपायरी डेट की तिथियों की भी जांच की। यहां रखे सरकारी चावल के कट्टों का निरीक्षण किया। टीम ने राइस मिल संचालक ने चावल की खरीद फरोख्त के दस्तावेज भी मांगे, जो दिखाए दिए गए।
दो सैंपल भरवाए, जांच के लिए लैब भेजे- डीएफएसओ
बाबरपुर के पास स्थित राइस मिल से आज चावल के दो सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए पंचकूला लैब में भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। ये कार्रवाई सीएम फ्लाइंग के दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई है। सीएम फ्लाइंग टीम भी कार्रवाई के वक्त मौके पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन

डॉ. संदीप चौधरी, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें