इसराना। राजकीय महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलिंदर गुलिया के नेतृत्व में एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब व आईक्यूएसी के द्वारा शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण व महाविद्यालय से सटे एरिया की साफ-सफाई की। इसमें महाविद्यालय के छात्राओं समेत अध्यापकों ने सफाई की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार ने किया।
डॉ. बलिंदर गुलिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। प्लास्टिक मुक्त जीवन, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ आदतों के महत्व पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। सभी ने यह संकल्प लिया कि स्वच्छता को केवल एक आदत नहीं बल्कि सेवा के रूप में अपनाकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे। अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की और यह सिद्ध किया कि स्वच्छता जीवन का आधार है। संवाद