फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेवा पखवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। उपमंडल के भादौड़ व ब्राह्मण माजरा समेत कई गांवों में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण किया गया। उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम और इसराना थाना प्रभारी महीपाल ने पौधरोपण किया। डीएसपी आत्माराम ने ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी विभाग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना चाहिए। थाना प्रभारी महीपाल ने कहा कि प्रदूषण को खत्म करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसलिए हमें पौधे बचाओ-पौधे लगाओ की नीति पर काम करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें