फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद गोहाना रोड अंडरपास की सफाई

विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड रेलवे अंडरपास में जेसीबी से सफाई करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास का तीन साल बाद अब मंगलवार को जीर्णोद्धार होना शुरू हो गया है। नगर निगम ने इसकी सफाई करवानी शुरू कर दी है। इससे अंडरपास के आसपास के लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेेगी। आसपास की करीब आठ कॉलोनियों के हजारों लोगों को अब गोहाना रोड फ्लाईओवर के ऊपर से घूमकर नहीं जाना पड़ेेगा। इससे जाम से भी राहत मिलेगी और रास्ता भी आसान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि अंडरपास की ये समस्या सालों पुरानी है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसे लेकर नगर निगम समेत जिला प्रशासन को भी शिकायतें दी लेकिन इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पाया। इसके बाद अव्यवस्थाओं से जागे निगम ने अब इसे संभाला है।
नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने मंगवार को यहां जेसीबी से सफाई करवाई। सबसे पहले अंडरपास के नीचे से पानी निकाला गया। इसके बाद यहां जमा सिल्ट को जेसीबी से निकलवाया गया। खास बात ये है कि इसकी सफाई होने के बाद अब बिजली निगम यहां पर लटकी तारों को भी निकालने का काम शुरू करेगा। जिससे रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

इनको मिलेगा लाभ
गोहाना रोड अंडरपास की सफाई होने से सबसे ज्यादा राहत दिल्ली पानीपत रेलवे मार्ग के दाएं तरफ के लोगों को निगम कार्यालय में जाने की राहत मिलेेेगी। इसके अलावा गोहाना साइड से संजय कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी, आठ मरला कॉलोनी, मॉडल टाउन के लोगों को राहत मिलेगी। इस अंडरपास को पैदल आने जाने के अलावा दो पहिया वाहन चालक भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
लोगों को राहत देने के लिए करवाई सफाई
शहर के लोगों को राहत देने के लिए इसकी सफाई करवाई गई है, ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिले। निगम ने अपना काम पूरा किया है। इस रास्ते को दुरुस्त करवाया जाएगा। -गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें