फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिनदहाड़े हथियार दिखाकर बाइक लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। दिनदहाड़े हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसराना थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काकोदा निवासी साहिल ने थाना इसराना में दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार शाम को पुगथला गांव में आटा लेने के लिए गया था। जब वह वापस सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
एक युवक ने उससे मिंद्र का घर पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझा लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद दोनों युवकों ने उसे हथियारों से आतंकित कर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी बाइक को चमराड़ा गांव की ओर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें