फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्वेक्षण खत्म होते ही सफाई बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। डोर-टू-डोर कूड़े का उठान ठीक से नहीं हो रहा है। ऐसे में शहर में सफाई पीछे छूट गई है। तीन कंपनियों के होने के बाद भी शहर में चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मेयर कोमल सैनी के बैठक लेने के पांच दिन बाद भी शहर में सफाई में कोई सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर निगम जेबीएम समेत तीन कंपनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और शहर की सफाई के लिए हर महीने करीब चार करोड़ रुपये देती है। बावजूद इसके शहर में सफाई कार्य इतना संतोषजनक नहीं है। शहर में असंध रोड व गोहाना रोड पुल के नीचे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के आसपास कूड़े बिखरा हुआ है। वहीं कई कॉलोनियों में सफाई नहीं हो पा रह है। कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें