मुखीजा कॉलोनी में राशन वितरण के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिका में झड़प हो गई। सहायिका का आरोप है कि वर्कर ने उसके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। उसने पुलिस को वर्कर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृष्णानगर निवासी मंजू ने पुलिस को बताया कि वह मुखीजा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका के पद पर कार्यरत है। वह शनिवार को सुपरवाइजर संगीता के साथ केंद्र पर राशन वितरण करने आई थी। पार्षद बलराज मकौल के नेतृत्व में राशन वितरण किया जा रहा था। इसी वक्त केंद्र की वर्कर निर्मला ने उसके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे।