फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीजेएम ने शेल्टर होम का किया निरीक्षण, बालिकाओं से बात कर जानी समस्याएं

Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम वर्षा शर्मा ने सोमवार को मदर टरेसा संस्थान सेक्टर-12 और श्रृष्टि शेल्टर होम का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने श्रृष्टि होम में रह रही बालिकाओं से बात की और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शेल्टर होम के वार्डन को बालिकाओं को उचित सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी, सेक्टर-12 में मानसिक रूप से दिव्यांग आठ बालक रह रहे हैं। वहीं श्रृष्टि होम में 23 बालिकाएं हैं। इनमें से 20 बालिकाएं सड़क पर रहने वाले बच्चे हैंं। जिन्हें बाल कल्याण समिति द्वारा शेल्टर होम में छोड़ा गया है। वहीं दो बालिकाएं घर से निकली हुई हैं और लापता बच्ची को तलाश कर शेल्टर होम में रखा गया है। उन्होंने सभी बालिकाओं से बात की और उनकी सुरक्षा व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। संस्थानों में समुचित अभिलेख एवं रजिस्टर संधारित पाए गए। पीने के पानी की सुविधा, उचित भोजन एवं डाइट बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही थी।



बाल देखभाल संस्थान का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम वर्षा शर्मा ने शिव नगर स्थित बाल देखभाल केंद्र का भी निरीक्षण किया। देखभाल केंद्र में कुल 25 बालक रह रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों से बात की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें