फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मॉल के रिलेशनशिप मैनेजर पर रॉड और डंडों से हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिटी मॉल के रिलेशनशिप मैनेजर पर दो बदमाशों समेत 20 लोगों ने रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। मैनेजर ने हालत सामान्य होने पर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

हरि नगर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह सिटी मॉल में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। वह 13 अक्तूबर को शाम छह बजे अपनी बाइक परर सवार होकर सिद्धार्थ नगर से अपने घर जा रहा था। जब वह इनकम टैक्स ऑफिस के सामने पहुंचा तो 15-20 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी मनप्रीत, बलजीत व संदीप निवासी खलीला ने रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों के हमले की वजह वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने अपने चचेरे भाई को कॉल कर बुलाया, जिसने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक का रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें