फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दोस्तों की हत्या की जांच सीआईए-वन को

Sat, 13 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। डिकाडला गांव में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र और उनके दो दोस्तों विनोद व अनीप की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच समालखा थाना से हटाकर अब सीआईए-वन को सौंप दी है। वहीं परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है। दूसरी ओर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
समालखा खंड के डिकाडला गांव में अवैध खनन की शिकायत करने के शक में बुधवार रात करीब नौ बजे स्कूटी सवार तीन दोस्तों- नरेंद्र (45), विनोद (46) और अनीप (35) की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीनों खेतों से लौटते समय डिकाडला-आट्टा गांव रोड पर बातचीत कर रहे थे, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने पहले पास आकर उनकी पहचान की और फिर पीछे जाकर तेज रफ्तार से तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब 25 मीटर दूर खेतों में जा गिरे।
डिकाडला गांव के वीरेंद्र गाहल्याण ने पुलिस को बताया कि घटना के समय एक पड़ोसी युवक ने फोन कर हमले की सूचना दी थी। वे तुरंत अपने भाई नरेंद्र, उनके दोस्त विनोद और अनीप को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र के मुताबिक, नरेंद्र ने बताया था कि कुछ दिन पहले खनन विभाग ने गांव के मनीष की ट्रॉली और डंपर जब्त किए थे, जिसके बाद वह उनसे रंजिश रखने लगा और लगातार जान की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष, संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर और सूरज समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि तीसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और आगे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें