फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा मंदिर के दानपात्र खोले, पांच दिन गिने जाएंगे नोट

Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चुलकाना धाम श्याम बाबा मंदिर में दान किए नोटों की गिनती करते कर्मचारी व अन्य। सीसीटीवी - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा (पानीपत)। चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर के दानपात्र शुक्रवार को द्वादशी के दिन प्रशासनिक निगरानी में खोले गए। दान राशि की गणना के लिए बैंक के पांच कर्मचारियों की टीम लगाई गई है, जबकि पंचायत विभाग के 12 अधिकारी और कर्मचारी भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि पूरी गिनती में करीब पांच दिन का समय लग सकता है।
14 मई को श्राइन बोर्ड के गठन को लेकर पंचायत एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्णय के बाद पहली बार मंदिर के 22 दानपात्र खोले गए हैं। इस दौरान एसडीएम समालखा अमित कुमार, बीडीपीओ समालखा शक्ति सिंह और अकाउंटेंट मदन लाल की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दानपात्रों की गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इससे पहले एसडीएम ने पूर्व प्रधान रोशन लाल और ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर के साथ बैठक कर सहयोग और व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गिनती प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
दानगणना के दौरान श्याम सेवक रवि, सोनू और कालू ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। बैंक कर्मचारियों द्वारा पहले हाथ से नोटों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद मशीन से पुनः जांच की जाएगी।

वर्जन
बीडीपीओ कार्यालय के सचिव, पटवारी सहित दो अन्य कर्मचारियों को भी इस कार्य में लगाया गया है। इंडियन बैंक के पांच कर्मचारी दान राशि की गिनती कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है और इसे पूरा करने में लगभग पांच दिन लग सकते हैं। -शक्ति सिंह, बीडीपीओ
विज्ञापन


पुराने नोटों के साथ चांदी के सिक्के भी
श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरा दिन किया है। इनमें पुराने नोटों के साथ चांदी के सिक्के व नोट मिले हैं। हालांकि पुराने नोट गिनने में काफी समस्या आ रही हैं। लोगों ने दान करते समय पैसों के साथ प्रसाद भी डाल रखा है। इससे नोट पर चिकना लगा हुआ है। ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर ने बताया कि श्राइन बोर्ड बनने के बाद मंदिर के दानपात्र पहली बार खोले गए हैं। इनकी गिनती कर पूरी रिपोर्ट सबके सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें