फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्राखेड़ी के पास चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को सीआईए ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सीआईए-3 ने काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चार बाइक को बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशे की लत और बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-24 में उग्राखेड़ी रोड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी सागर को बाइक के साथ काबू किया। बाइक के दस्तावेज मांगे तो बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उग्राखेड़ी निवासी मनोज की बाइक चोरी करने का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त बाइक के अलावा उसने तीन ओर बाइक चोरी की है। वह नशे करने का आदी था, नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की है। आरोपी ने बताया कि वह शुक्रवार को चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें