पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा जिसमें जिले से 105 बच्चे शामिल होंगे और अपने मॉडल व प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाएंगे।
खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम जारी हो गया है जिसमें प्रत्येक खंड से विजेता 21-21 विद्यार्थी अब जिला बाल विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। अब 26 को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे अपने मॉडल व प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व निजी विद्यालय, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी राजकीय विद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी 26 नवंबर को की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना, प्रतिभा की पहचान करना है और उसे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर नई दिशा देना है। संवाद