फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बड़ौली स्कूल के डीपीई और हिंदी प्राध्यापक को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय विद्यालय बड़ौली गांव में कार्यरत डीपीई उमेद सिंह और हिंदी प्राध्यापक रविंद्र सिंह को मोरखेड़ी गांव जिला रोहतक में आयोजित प्रतिभा खोज समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मोरखेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतक दिलजीत सिंह, उपजिला शिक्षा अधिकारी रोहतक बिजेंद्र हुड्डा, बीईओ सांपला सुमन हुड्डा, प्रधानाचार्य रितु दलाल और आरोहण फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप मलिक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीपीई उमेद सिंह और हिंदी प्राध्यापक रविंद्र सिंह को पुरस्कृत किया। आरोहण फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप मलिक ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले शिक्षकों को निरंतर आरोहण उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें प्रोत्साहन दिया जा सके। प्रतिभा सम्मान समारोह में दोनों अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें