फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर बच्चे किए अगवा, दंपती काबू

विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पप्पू कॉलोनी से तीन बच्चों का अपहरण करने वाले दंपती को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीनों बच्चों को सकुशल मुक्त कराया। आरोपी दंपती को पुलिस मंगलवार देर शाम पानीपत लेकर आई। उन्हें बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने पड़ोसी के तीनों बच्चों का अपहरण किया था।
विज्ञापन

पप्पू कॉलोनी में कविता और उसके पति सुरेंद्र किराये पर रहते हैं। कविता फैक्टरी में मजदूरी करती है जबकि सुरेंद्र एटा स्थित एक कंपनी में काम करता है। 27 नवंबर को कविता काम पर गई। दोपहर को जब वह खाना खाने कमरे में आई तो आठ साल की बेटी गौरी, सवा साल का बेटा दक्ष और एक साल का बेटा हिमांशु नहीं मिले। उसने आसपास बच्चों को तलाशा पर उनका पता नहीं लगा। कविता ने इसकी शिकायत ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी।
एसपी शशांक कुमार सावन ने डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पप्पू कॉलोनी में हर घर की जांच की। तब पता चला कि कॉलोनी में ही किराये पर रहने वाला राजबीर निवासी खजुरा बागपत और उसकी पत्नी अनीता भी गायब हैं। उनके कमरे पर ताला लगा हुआ था। मकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि 27 नवंबर से ही दोनों घर पर नहीं हैं। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

कविता को पड़ोसी अनीता पर था शक
कविता ने पुलिस को बताया था कि उसका पति एटा में रहता है। आरोपी अनीता आते जाते उसको टोकती थी। मित्रता करने का प्रयास करती थी। उससे कहती थी कि बच्चों का पिता दूर रहता है, बच्चों की परवरिश कैसे करेगी। अनीता अकसर उससे बच्चों के बारे में पूछताछ करती थी इसलिए अनीता पर शक गया था।
आरोपी दंपती के पास नहीं है कोई काम:
पुलिस पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आरोपी सुरेंद्र एवं उसकी पत्नी के पास कोई काम नहीं हैं। वे ज्यादातर घर पर ही रहते थे। वे घर पर खाना भी नहीं बनाते थे, बाजार से खाना लेकर आते थे। आसपास के लोगों से ज्यादा संपर्क भी नहीं रखते थे।
10 साल तक संतान नहीं हुई तो रची साजिश-
राजबीर और अनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। इनकी कोई संतान नहीं हुई। इसलिए इन्होंने कविता के बच्चों का अपहरण करने की साजिश रची। पुलिस ने एक सप्ताह की मेहनत के बाद दोनों को बागपत से धर लिया।
आरोपियों से पूछताछ जारी है: डीएसपी
आरोपियों से पूछताछ जारी है। संतान न होने के कारण इन्होंने बच्चों का अपहरण किया था। बुधवार को दंपती को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। आरोपियों को बागपत के खजुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। - ओमप्रकाश, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें