फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिकनगुनिया की दस्तक, महिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मौसम के बदलाव के साथ चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। सेक्टर-12 की 54 वर्षीय एक महिला संक्रमित मिली है। महिला को शुक्रवार को बुखार होने से पर दिल्ली के बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उनकी रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव मिली है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। जिला नागरिक अस्पताल में अभी मलेरिया या चिकनगुनिया को कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला था।
सेक्टर-12 निवासी 54 वर्षीय महिला शशि लता को कई दिन से बुखार था। उनका दिल्ली में इलाज कराया गया था। इनकी चिकगुनिया की जांच कराई गई थी। वहां उनकी रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शशि लता के घर पर डेंगू-मलेरिया के लार्वा की जांच करवाई गई है और घर के आस-पास के क्षेत्र में फागिंग करवाई है। जिला नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. श्यामलाल ने बताया कि जिले में अभी कोई चिकनगुनिया या डेंगू-मलेरिया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए सचेत है।
चिंता की कोई बात नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू-मलेरिया के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मरीजों को शारीरिक दूरी के साथ हाथ धोने व मच्छरजनित दवा का छिड़काव करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मलेरिया स्वास्थ्य कर्मी जसबीर सिंह ने बताया कि चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू-मलेरिया जैसे होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई 315 टीमों ने जून माह में लगातार डोर-टू-डोर जाकर जागरूकता अभियान चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें