फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बापौली तहसील में पकड़ा गया फर्जीवाड़े का मामला

Sat, 06 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत तहसील के बाद बापौली तहसील में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के बाकी लोगों को अनदेखा कर जमीन का इंतकाल अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन


तहसील के रिकार्ड को ऑनलाइन करते वक्त मामला पकड़ा गया। तहसीलदार ने दो नंबरदारों और आरोपी व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

थाना पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार बापौली गुरुदेव ने थाना बापौली पुलिस को शिकायत दी है।

उनके अनुसार तहसील के अंतर्गत उझा गांव के रकबे में एक जमीन है। जमीन के असल मालिक की मौत होने के बाद उक्त जमीन परिवार के बाकी सदस्यों के पास चली गई।

24 दिसंबर 2014 को गोहाना के गांव आहूलाना निवासी सुरेंद्र ने फर्जी डाक्यूमेंट के सहारे गलत तरीके से पूरी जमीन का इंतकाल अपने नाम करा लिया।

उसने इसमें उझा के नंबरदार महाबीर व आहूलाना के नंबरदार राजबीर का सहारा लिया। तहसील का रिकार्ड ऑनलाइन करते समय पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

उन्होंने तीनों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और पूरे मामले को कलेक्टर के संज्ञान में डाल दिया। थाना बापौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेंद्र निवासी आहूलाना, नंबरदार महाबीर व राजबीर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

उझा गांव के रकबे में जमीन का इंतकाल एक व्यक्ति द्वारा अपने नाम करा लिया गया। तहसील का रिकार्ड ऑनलाइन करते समय मामला पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी से ऐसा किया है। पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

गुरुदेव, तहसीलदार, बापौली।

थाना बापौली पुलिस को तहसीलदार की शिकायत मिली है। उन्होंने दो नंबरदारों समेत तीन लोगों पर गलत कागजों के आधार पर तहसील में जमीन अपने नाम कराने का प्रयास का आरोप लगाया है।थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें