फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगी के कंधों पर सीटीएम का भी चार्ज, एडीसी और एसडीओ बदले

Sat, 06 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए अश्वनी मैंगी को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के साथ सीटीएम का भी चार्ज सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि एडीसी को रेवाड़ी और एसडीएम पानीपत का बल्लभगढ़ तबादला कर दिया गया है।
शुक्रवार को सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया।

जिला अतिरिक्त उपायुक्त सुजान सिंह  को रेवाड़ी में आरटीए सचिव नियुक्त कर दिए गए है। इनकी जगह करनाल से राजीव मेहता को एडीसी लगाया है।

वहीं एसडीएम पानीपत सुभाष श्योरण को बल्लभगढ़ में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। जबकि अश्वनी मैंगी को नगर निगम संयुक्त आयुक्त के साथ अब सीटीएम का भी चार्ज दे दिया गया है। बता दें कि नगर निगम संयुक्त आयुक्त की कार्यप्रणाली ने शहर वासियों को काफी आकर्षित किया है। इसी के चलते लोगों की उम्मीद अब और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें