फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निवेश का झांसा दे ठगे 94300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने ग्वालड़ा गांव के एक किसान को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठग लिया। ठगों ने किसान से अपने खाते में 94300 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। किसान ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्वालड़ा गांव निवासी लहणा सिंह बताया कि वह खेती करता है। 18 जनवरी को उसके पास व्हाट्सएप पर एक संदेश आया था। संदेश में घर बैठे काम कर पैसे कमाने के बारे में लिखा गया था। इसके बाद उसके पास एक लिंक भेजा गया। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसने शेयर बाजार में निवेश करने की जानकारी दी गई थी। फिर उसकी संदेश भेजने वालों से बात हुई। उन्होंने शेयर बाजार में निवेश करने के फायदे गिनवाए। फिर उसने उनके कहे के अनुसार उनके खाते में 94300 रुपये जमा करवा दिए। फिर उसके खाते में मुनाफे के साथ 34 लाख रुपये दिखने लगे। उसने अपने पैसे निकलवाने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। यह पैसे निकालने के लिए उससे दो लाख रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। फिर उसने इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें