फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिवाली उत्सव में रामायण के पात्रों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडी विद्या मंदिर हुडा में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में दिवाली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने दीपावली क्राफ्ट, मोमबत्ती व दीया सजावट, तोरण निर्माण, रंगोली, कक्षा सजावट और बिना आग के मिठाइयां बनाने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। समूह रंगोली, थाली सजावट और दीया सजावट प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक समिति और प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों को उपहार वितरित किए। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए दीपावली प्रेम, सौहार्द, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें