फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: योग और ध्यान शिविर में करीब 60 योग साधकों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ब्रह्माकुमारी के सेक्टर-25 स्थित सेवा केंद्र में शुक्रवार को योग और ध्यान शिविर लगा। इसमें आस-पास के क्षेत्रों से करीब 60 योग साधकों ने योगाभ्यास किया और योग को दिनचर्या में अपनाने की शपथ ली। केंद्र की मुख्य संचालिका बीके अंजना बहन ने कहा कि योग और ध्यान से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होता है और जब मन व आत्मा स्वस्थ होंगी तभी तन स्वस्थ होगा। योग से हम मन पर नियंत्रण कर सकते हैं। ध्यान को एकाग्र करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं इसलिए व्यक्ति को सुबह और शाम को कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालना चाहिए और योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र पर हर रोज शिविर लगाया जा रहा है और लोगों को योग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें