फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएफसी का सर्वर डाउन, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के देवीलाल कांप्लेक्स स्थित सीएफसी का सर्वर लगातार डाउन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारी मुख्यालय से सर्वर डाउन होने की बात कह रहे हैं। इन सबके चलते प्रमाणपत्र तक अटक रहे हैं। नगर निगम के सीएफसी का सर्वर वीरवार को डाउन हो गया। जिससे जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, प्राॅपर्टी टैक्स काे लेकर आवेदन प्रक्रिया, बिल जमा करवाने और निकलवाने के काम अटक गए। इनके साथ एनडीसी के आवेदन और आधार कार्ड से संबंधित आवेदन नहीं हो पाए। सीएफसी कार्यालय सुबह के समय की लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

अजमेर और दीपक ने बताया कि सेंटर पर हर दूसरे दिन सर्वर डाउन हो जाता है। वे दो दिन पहले भी रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। उस दिन भी सर्वर डाउन मिला। वे वीरवार को फिर पहुंचे। यहां सर्वर डाउन मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें