फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पास छात्राओं को सीबीएसई देगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। दसवीं उत्तीर्ण जो छात्राएं इस छात्रवृत्ति स्कीम के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वो आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी जो 17 जनवरी 2022 तक ही है।
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस छात्रवृत्ति के लिए वहीं छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं कक्षा को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण किया हो। साथ ही सीबीएसई के स्कूल से ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई कर रही हो। इस स्कीम के लिए केवल वो ही लड़कियां आवेदन कर सकती हैं, जो सिंगल गर्ल चाइल्ड होंगी यानी ऐसी लड़की जिसका कोई अन्य भाई या बहन न हों। दसवीं कक्षा में मासिक शिक्षण शुल्क 1500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होना चाहिए। पात्रता की शर्तें पूरा करने वाली छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए कैसे करें आवेदन
सीबीएसई की ऑफिशियल साइट पर जाएं। यहां पर होम पेज पर छात्रवृत्ति लिंक होगा, जिस पर क्लिक कर दें। एक नया पेज खुलेगा जिस पर सिंगल गर्ल चाइल्ड 2020 लिंक होगा। आवेदन को भरकर जमा कर दें। इसके बाद आवेदन पत्र का सत्यापन स्कूल करेगा। इसकी आखिरी तिथि 25 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें