फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो घरों से नकदी और मोबाइल चोरी, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक घर के मालिक को धक्का देकर हुआ फरार, लोग बोले- 80 से अधिक वारदात कर चुका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किला थाना क्षेत्र के माटा चौक पर बुधवार रात को दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। एक घर के मालिक ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर धक्का देकर भाग गया। दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। वारदात के बाद क्षेत्रवासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी 80 से अधिक वारदात कर चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
माटा चौक निवासी पीयूष जुनेजा ने बताया कि रात को वह अपने कमरे में सोया था। सुबह उठा तो उसके दो मोबाइल फोन और पेंट की जेब से नकदी गायब थी। उसने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो रात को एक चोर मकान में घुसकर चोरी करता नजर आया। कुछ देर बाद पता चला कि चोर ने पड़ोस में रहने वाले गगनदीप के मकान में भी चोरी की है। गगन दीप का कहना है कि मकान से लैपटॉप, मोबाइल और 57 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई।
विज्ञापन

गगन दीप का कहना है कि उसने रात को चोर को पकड़ने का प्रयास भी किया था लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया था। उनका कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहा चोर पहले भी वारदात में जेल जा चुका है। सूचना मिलते पर थाना किला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


80 से अधिक वारदात कर चुका आरोपी
गगनदीप का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाश को कॉलोनी के कुछ लोगों ने पहचान लिया है। वह पहले भी चोरी की वारदात में शामिल रहा है और कॉलोनी में ही रहता है। कुछ समय पहले उसे पुलिस ने काबू किया था। उस समय आरोपी ने 80 से अधिक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। वह अभी तीन-चार दिन पहले जेल से बाहर आया है।

माटा चौक पर दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- श्रीनिवास, प्रभारी थाना किला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें