फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जौरासी न्यू फीडर टी-3 ट्रिप, शहर की बिजली तीन घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पावटी के ग्रामीणों और शहरवासियों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जौरासी गांव के खेतों में 220 केवी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति चालू करते समय जौरासी न्यू फीडर टी-3 ट्रिप हो गया। जिससे पावटी फीडर के अंतर्गत गांव पावटी के अलावा शहर का पड़ाव एरिया, अनाज मंडी, रेलवे रोड, हथवाला रोड की कॉलोनियों के साथ कुछ गांव के खेतों की बिजली गुल हो गई। करीब 3 घंटे तक बिजली न आने के कारण गांव पावटी के ग्रामीणों व शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अंतर्गत शहर का 220 केवी पावर हाउस नियमित रूप से नहीं चल पा रहा है। आए दिन पावर हाउस में खराबी आने के कारण शहर के फीडर प्रभावित हो रहे हैं जिससे संबंधित एरिया के निवासियों को बिजली के लंबे कटों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों पावर हाउस में इनकमर-2 का केवल बॉक्स फट जाने के कारण लोगों को काफी देर तक बिजली न आने के कारण परेशान होना पड़ा। यही हाल उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम का है। जिसके अंतर्गत एरिया में बिजली की तारों के टूटने, जलने व अन्य कारणों के चलते काफी देर तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हकीकत यह है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बिजली का संकट गहराया हुआ है। वीरवार को सुबह के समय शहर के अधिकांश एरिया के लोग नींद से जागे तो बिजली के दर्शन नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे 220 केवी पावर हाउस में खेतों के फीडर की सप्लाई चालू करने पर गांव जौरासी न्यू ट्रांसफार्मर-3 ट्रिप हो गया और गांव पावटी सहित शहर की कई काॅलोनियो में ब्लैकआउट हो गया। इस संबंध में समालखा के 220 केवी पावर सब स्टेशन इंजीनियर आशीष गर्ग ने बताया कि जौरासी न्यू एपी फीडर की सप्लाई चालू करने पर ट्रांसफार्मर- 3 ट्रिप हो गया जिस कारण बिजली समस्या उत्पन्न होने के बाद दोबारा से सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें