फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंदिर समेत चार घरों से लाखों के जेवर समेत नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चोरों ने मुखीजा कॉलोनी के मंदिर, मॉडल टाउन, दीवान नगर व बसंत नगर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

- 40 दिन में शहर में 31 चोरी की वारदातें हुई, चोर पुराना औद्योगिक क्षेत्र व मॉडल टाउन में सबसे अधिक वारदातों को दे रहे अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। चोर शहर के सबसे पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन व पुराना औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने वीरवार रात को मॉडल टाउन, पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मंदिर, होमगार्ड के घर समेत तीन घरों से लाखों रुपये के जेवर 6.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने एक ही रात में चारों वारदातों को अंजाम दिया है। एक जनवरी से अब तक चोर शहर में 31 वारदातों को अंजाम दे चुके है। इन वारदातों के सात आरोपी पुलिस के हाथ भी चढ़े हैं। मॉडल टाउन व पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चारों वारदात स्थल का जायजा लेकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि चोरी के मामलों में केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुखीजा कॉलोनी के शिव मंदिर में चोरी


मुखीजा कॉलोनी निवासी रामनिवास पुजारी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो शिव शक्ति मंदिर में पुजारी है। सात फरवरी की रात को चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 2.5 ग्राम का सोने का कुंडल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायल, चांदी की दो चुटकी, मोटरसाइकिल की चाबी, एक टैब व 13500 रुपये चोरी कर ले गए। जिस कमरे में वह सो रहे थे चोरों ने उसमें भी चोरी की है।
विज्ञापन



होमगार्ड जवान के घर चोरी
धानक बस्ती निवासी कमल ने बताया कि वो होमगार्ड है और उसकी सेक्टर 13-17 में ड्यूटी है। सात फरवरी को उसकी माता की तबीयत खराब थी। इसलिए वह मकान का ताला लगाकर माताजी के पास चला गया और वहीं पर सो गया। वीरवार सुबह जब उसका पिता बिजेंद्र घर पर आए तो उसे मकान का गेट खुला मिला। कमरे के ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उससे पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन, बालिया, पायल व चुटकी चोरी गायब थे। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ससुर की क्रिया में गई महिला, पीछे से चोरी-

दीवान नगर निवासी राजबाला ने बताया कि तीन फरवरी को उसके ससुर का देहांत हो गया था। उसका पूरा परिवार जींद के सफीदों में क्रिया पर गया था। सात फरवरी को उसके पड़ोसियों ने उसे कॉल कर बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। वो घर पर आए। यहां कमरों मं सामान बिखरा पड़ा। अलमारी का भी ताला टूटा था। जांच करने पर अलमारी से 88 हजार रुपये नकद, सोने का सेट, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी का गिलास, एक मंगलसूत्र, पायल व लैपटॉप चोरी मिले। पुलिस ने यहां का जायजा लेकर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


परिवार शादी में गया पीछे से चोरी-

बसंत नगर निवासी संदीप ने बताया कि छह फरवरी को उत्तर प्रदेश के बड़ौत में उसके मामा के पोते की शादी थी। वो पत्नी के साथ शादी समारोह में गया था। सात फरवरी सुबह उसके पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। वो सूचना मिलते ही घर आया। यहां कमरों के ताले टूटे मिले। कमरे से 10 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, एक हाथ का कड़ा, एक गले का लॉकेट, झुमके व पाजेब चोरी मिली। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें