फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगने वाले आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सरकारी एवं निजी संस्थाओं में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी की गई। उन्हें नौकरी मिलने का फर्जी ऑफर लेटर थमाया गया और बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों ने एसपी से मामले में शिकायत की थी, इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसरना निवासी नरेंद्र ने बताया कि जितेंद्र मलिक निवासी बड़छप्पर, जिला हिसार और विक्रम उसके संपर्क में आए थे। इन्होंने बताया कि ये सरकारी एवं निजी संस्थाओं में नौकरी लगवाते हैं। उन्होंने कई लोगों की नौकरी लगवाई है। उसने अपने रिश्तेदार विनीत को भी नौकरी लगवाने के लिए उसके कागजात मंगवा लिए। आरोपियों ने नौकरी के लिए 4.57 लाख रुपये मांगे। उसने अपनी मां संतोष देवी के बैंक खाते से आरोपियों को ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर दी।
उसके साथी रशीद ने अपने खाते से अनूप नाम के लड़के को नौकरी लगवाने के लिए आरोपियों को पैसे दिए। काफी समय बाद जब नौकरी का लेटर नही मिला तो मांगने पर आरोपी जितेंद्र मलिक व अन्य लोगों ने विनीत का उत्तर रेलवे में नौकरी लगने का आई कार्ड बना कर भेजा। कार्ड की पड़ताल कराने पर कार्ड फर्जी निकला। रशीद को अनूप की नौकरी लगने का थमाया गया दस्तावेज भी फर्जी निकला। ठगे जाने का अहसास होने पर जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। उसने एसपी को मामले की शिकायत दी। एसपी के निर्देशें पर इसराना थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें