समालखा। झट्टीपुर गांव रोड पर एक बदमाश ने आरा मालिक पर पिस्तौल तानकर उससे कार लूट ली। आरा मालिक कार से अपने घर जा रहा था। आरोपी कार लूटकर जीटी राड की ओर फरार हो गया। कार में आरा मालिक का पर्स व घड़ी भी थी। आरा मालिक ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
झट्टीपुर गांव निवासी हरित ने बताया कि उसका गांव के अड्डे पर लकड़ी का आरा है। वह रविवार दोपहर को आरा से अपने घर जा रहा था। जब वह होटल स्वर्ण महल की ओर मुड़ने लगा तो अचानक कार के सामने एक युवक आया। उसने सामने से कार पर पिस्तौल तान दी। उसने कार रोक ली। जैसे ही उसने कार रोकी उस युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे नीचे उतार दिया। आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गया। कार में उसका पर्स घड़ी व अन्य सामान भी था। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।