फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Crime: नाना के घर आई दो साल की मासूम को कार ने कुचला, माता-पिता के साथ पैदल चल रही थी अनुष्का

Fri, 10 Jan 2025 09:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कार चालक ने लापरवाही करते हुए बच्ची को बुरी तरह कुचल दिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव भैंसवाल में नाना के घर आई दो साल के मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। बच्ची अपनी मां व पिता के साथ सड़क पर चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि कार चालक ने बच्ची को जान बूझकर कुचला है। बच्ची पहले कार के अगले टायर के नीचे आई थी। उन्होंने कार पर हाथ मारकर रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार को आगे चलाकर पीछे वाले टायर भी बच्ची के ऊपर चढ़ा दिए। हादसे के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल बच्ची को अपनी कार से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कार चालक अस्पताल में कार छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने हादसे की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



ससुर से मिलने परिवार के साथ आया था राहुल
बच्ची के पिता राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायू का रहने वाला है। वह हरिद्वार में काम करता है और वहीं पर परिवार के साथ रहता है। उसका ससुर रामनरेश भैंसवाल गांव में किराए के मकान में रहता है। वह मूल रूप से बदायूं के उसावा गांव का रहने वाला है। वीरवार को सेक्टर 25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए उनके पैर पर लिफ्ट गिर गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह वीरवार रात को अपनी पत्नी पिंकी, पांच साल की बेटी प्रियंका, तीन साल की बेटी जहानवी व दो साल की अनुष्का के साथ ससुर रामनरेश का हाल जानने के लिए आया था। 
विज्ञापन

मां की गोद से उतरकर पैदल चल रही थी अनुष्का
वह शुक्रवार शाम करीब चार बजे वापस हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था। वह सभी पैदल चल रहे थे। अनुष्का उसकी गोद में थी। अनुष्का गोद से उतरकर सड़क पर पैदल चलने लगी। इसी वक्त पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने अनुष्का को कुचल दिया। 

मां बोली, बेटी को जान बूझकर कुचला
मृतका की मां ने जिला नागरिक अस्पताल में बिलखते हुए कार चालक पर उसकी बेटी को जान बूझकर कुचलने का आरोप लगाया। उसकी मां ने कहा कि वह उसकी बच्ची आगे चल रही थी। उन्होंने कार चालक को इशारा कर रुकने को कहा लेकिन उसने कार नहीं रोकी। कार ने उनकी आंखों के सामने उसकी बच्ची को कुचल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें