फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर गांव निजामपुर के पास कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने घायल युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां, सोनीपत निवासी जयकरण पुत्र रणबीर ने बताया कि वह शुक्रवार को घरौंडा आया था। उसका ममेरा भाई बरोदा रोड, सोनीपत निवासी विजय पुत्र राजेश और उसका दोस्त नरेश पुत्र दलीप भी अपनी बुुआ के पास घरौंडा आए थे। वे रात साढ़े आठ बजे वापस अपनी-अपनी बाइक से घर जा रहे थे। गांव निजामपुुर के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने विजय और नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वहां से फरार हो गया। दोनों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने यहां पर विजय को मृत घोषित कर दिया। नरेश को गंभीर चोट के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। नरेश की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें