समालखा। रेलवे रोड पर नाले के निर्माण को लेकर नगर पालिका की तकनीकी विभाग की टीम इस्टीमेट तैयार कर रही है। निर्माण के बाद मानसून से पहले ही नालों की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पालिका के सचिव ने दुकानदारों को नालों पर बनाए गए थड़ों को तोड़ने के लिए सात दिन का वक्त दिया। इसके बाद नगर पालिका खुद कार्रवाई करेगी। रेलवे रोड के नालों का करीब तीन दशक से निर्माण नहीं हो सका है जबकि शहर की निकासी की लाइफलाइन इन्हें कहा जाता है। कई बार इसका टेंडर हुआ लेकिन किसी न किसी कारण से वह सिरे नहीं चढ़ पाए। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर सांसद संजय भाटिया से भी गुहार लगाते हुए नाले बनाने की मांग की थी, जिसके बाद नगरपालिका सचिव, एमई, जेई, एसआई ने मौका निरीक्षण किया था। वहीं शहर की समस्याओं को लेकर सांसद व डीसी बिहौली रोड स्थित लघु सचिवालय में 10 मई को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग भी लेंगे।