फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराया कैंटर, ट्रांसफार्मर गिरने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
पानीपत। ट्रक चालक ने नेशनल हाइवे पर लगे हुए खंबे पर मारी टक्कर क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा कैंटर एलीवेटिड हाइवे पर एक खंभे से टकरा गया। खंभे का तार जीटी रोड पर दूसरे ट्रांसफार्मर से जुड़े होने से ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया। हादसे की वजह से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मदद से ट्रांसफार्मर को सड़क से हटाया और यातायात को भी सुचारु कराया।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाने के एएसआई ऋषिपाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मलिक पेट्रोल पंप के पास एक कैंटर की टक्कर से ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया है। सड़क ब्लॉक होने से जाम लगा है। वह मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रांसफार्मर को हटाया गया और जाम को खुलवाया गया। हादसे में कैंटर चालक को मामूली चोट लगी है।

पानीपत। रोड के बिच में पड़ा टूटा हुआ ट्रांसफार्मर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें