फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक संवाद अभियान के तहत सोमवार को पानीपत ग्रामीण जिला क्षेत्र की बैठक हुई। सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय में पानीपत ग्रामीण, समालखा और इसराना विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का फैसला लिया गया। नहरों की सफाई, किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी, बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन चरणों की जिलेवार बैठकों में अब तक 12 जिलों की 17 जिला कांग्रेस कमेटियों और 47 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसी रणनीति के तहत सितंबर में खंड और अक्तूबर में जिला स्तरीय सम्मेलन होंगे। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। कांग्रेस राज में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं, जबकि आज युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएं। लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने या संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों की जगह नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। अग्रवाल समाज के नेता बजरंग दास गर्ग के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द नया नाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया में सजग रहने की अपील की, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने नहरों की सफाई में देरी और बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।
इससे पहले पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष व प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री
बिजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धिराजा, सचिन कुंडू, वरिंदर सिंह बुल्ले शाह, अनिल मलिक सींक, दीपक खटखड़, कंवर सिंह छौक्कर, संदीप बुड़शाम और सतपाल रोड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें